शारदीय (खरीफ) महाअभियान एवं खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ
बोधगया के ई किसान भवन में शारदीय (खरीफ) महाअभियान एवं खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने दिप प्रज्वलित कर के किया गया।
बोधगया के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने ई किसान भवन में शारदीय (खरीफ) महाअभियान एवं खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विज्ञान केन्द्र मानपुर के पदाधिकारीगण एवं प्रखंड किसान सलाहकार समिति के सदस्य आर्यन कुमार राव उर्फ आर्यन सिंह पटेल उपस्थित रहे। तथा बीटीएम विनोद कुमार,शीशपाल वर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी, और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, समय पर बुआई, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा खेत बचाओ अभियान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को जागरूक बनाना, फसलों की उत्पादकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक एवं जैविक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने अभियान की सराहना करते हुए कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को लाभदायक बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











