76 दीपों से जगमगाया मानपुर, घर-घर बांटे दीपक और मिठाई, भाजपा नेता मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर मनाईं खुशियां
गयाजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गया नगर निगम के वार्ड पार्षद, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता मनोज कुमार ने घर-घर दीपक वितरित कर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस दौरान उन्होंने 76 दीपक जलाए और लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया। मनोज कुमार ने मानपुर के तेलीटोला, सूढ़ीटोला, कुर्मी टोला, तिताईगंज एवं सरभरा नगर महादलित टोला में घर-घर जाकर अपने हाथों से दीपक वितरित किए। दीपक जलने से विभिन्न मोहल्लों के घर रोशनी से जगमगा उठे और लोगों ने उत्सवी माहौल में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मिठाई बांटकर लोगों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस मौके पर मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भगवान श्री विष्णु से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

