प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर चांदचौरा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना व हवन
गयाजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को गया के पावन चांदचौरा दुर्गा मंदिर में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया। आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूजा एवं हवन श्री नारायण शास्त्री ने कराया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। साथ ही देश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की गई।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च ध्येय बनाया है। उनका सार्वजनिक जीवन सेवा, परिश्रम और राष्ट्र के विकास के संकल्प से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर शासन प्रमुख के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी और अब सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है। ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस अवसर पर गया की पावन धरती से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। मां दुर्गा से उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं असीम ऊर्जा की कामना की गई।
पूजा-अर्चना एवं हवन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, सारिका वर्मा, वार्ड पार्षद अर्पणा मिश्रा, गुंजा सिंह, संजू देवी, आशा देवी, सोनम कुमारी, शर्मिला देवी, राणा रणजीत सिंह, गोपाल प्रसाद यादव, सुनील बंबईया, रामप्रवेश सिंह, संजय यादव, गोलू ठाकुर, कुंदन सिंह, महेश यादव, बबलू गुप्ता, मंटू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।