महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती द राजपूत ऑफ़ बिहार के सदस्यों ने हर्षोल्लास से मनाया:-मन्तोष सिंह

May 11, 2023 - 07:13
महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती द राजपूत ऑफ़ बिहार के सदस्यों ने हर्षोल्लास से मनाया:-मन्तोष सिंह

गया । भारत के वीर पुत्र महाराणा प्रताप की 483 वीं जयन्ती समारोह का आयोजन मंगलवार को द राजपूत आॅफ बिहार के अध्यक्ष मन्तोष सिंह के अध्यक्षता में NH 82 बाईपास वजीरगंज प्रखण्ड के बभन्डी गाॅव स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास धुमधाम से किया गया। इस समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने देश के महानायक महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्जवलित किया एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने का आहवान किया। इस दौरान द राजपूत आॅफ बिहार के अध्यक्ष मन्तोष सिंह ने भारत सरकार से महाराणा प्रताप की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित एवं महाराणा प्रताप चौक पर आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग किया। इस मौके पर ऋषराणा सिंह, गुलशन सिंह, अभिजीत सिंह(ओम जी), अलोक सिंह (मोन्टी),अजय सिंह (बल्लु),गोलु सिंह, अर्पित सिंह, निशांत सिंह, सोना सिंह, बितन सिंह, विवेक सिंह, गुंगा सिंह सहित अन्य ग्रामीण लोंग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0