MI vs LSG Pitch Report : मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

मुंबई इंडियंस, जिसने सीजन की शुरुआत शानदार जीत के साथ की थी, अब लगातार हार के चलते 9वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स की स्थिति भी कुछ खास नहीं है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने 8 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं और आखिरी पायदान पर है।

May 4, 2026 - 18:54
MI vs LSG Pitch Report : मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

SPORTS DESK : आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद हैं। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि सम्मान बचाने की लड़ाई भी बन गया है।

मुंबई इंडियंस, जिसने सीजन की शुरुआत शानदार जीत के साथ की थी, अब लगातार हार के चलते 9वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स की स्थिति भी कुछ खास नहीं है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने 8 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं और आखिरी पायदान पर है।

अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में से 6 में लखनऊ ने जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई सिर्फ 2 बार ही जीत पाई है।

पिच रिपोर्ट की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम की पिच नंबर 4 बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। इस सीजन में यहां खेले गए एकमात्र मैच में 195 रनों का लक्ष्य आसानी से चेज कर लिया गया था। ऐसे में आज भी हाई स्कोरिंग मुकाबले की पूरी उम्मीद है। पिच पर अच्छी बाउंस मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिलेगा।

मौसम भी मैच के लिए अनुकूल है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। शाम के समय तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और रन से भरपूर मुकाबला देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0