नवगछिया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; दो पिस्टल, 6 कारतूस बरामद

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

Oct 7, 2026 - 10:21

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश यादव, मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद अरमान और मनीष यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्टल, छह कारतूस, पांच मैगजीन, बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, भवानीपुर थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बहियार क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अवैध हथियार निर्माण से जुड़े सामान बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध हथियारों का निर्माण किन लोगों के लिए किया जा रहा था और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0