सुपरफूड सहजन के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, शरीर को मिलते हैं कई जरूरी पोषक तत्व

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार सहजन शरीर को कई तरह के पोषक तत्व देता है और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि सहजन में विटामिन B12 जैसे यौगिक पाए जा सकते हैं लेकिन अधिकांश शोध बताते हैं कि इसमें वास्तविक विटामिन B12 बहुत कम मात्रा में होता है।

Mar 12, 2026 - 17:33
 0
सुपरफूड सहजन के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, शरीर को मिलते हैं कई जरूरी पोषक तत्व

NEWS DESK : आयुर्वेद में सहजन यानी मोरिंगा को एक बेहद गुणकारी औषधीय पौधा माना जाता है। इसे आम भाषा में मोरिंगा या ड्रमस्टिक भी कहा जाता है। इसके फल, पत्तियां और फूल सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए कई लोग इसे सुपरफूड भी कहते हैं। आजकल लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि क्या सहजन में विटामिन B12 पाया जाता है क्योंकि शाकाहारी लोगों में इस विटामिन की कमी अक्सर देखने को मिलती है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार सहजन शरीर को कई तरह के पोषक तत्व देता है और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि सहजन में विटामिन B12 जैसे यौगिक पाए जा सकते हैं लेकिन अधिकांश शोध बताते हैं कि इसमें वास्तविक विटामिन B12 बहुत कम मात्रा में होता है। कई पौधों में B12 जैसे दिखने वाले तत्व मिलते हैं, जिन्हें शरीर प्रभावी रूप से उपयोग नहीं कर पाता इसलिए केवल सहजन खाकर विटामिन B12 की कमी पूरी करना संभव नहीं है। इसके बावजूद सहजन में कई दूसरे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी हैं।

मोरिंगा में पाए जाने वाले मुख्य पोषक तत्व

विटामिन A – आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद
विटामिन C – इम्यूनिटी मजबूत करता है
विटामिन E – कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाता है
विटामिन K – हड्डियों को मजबूत बनाता है
विटामिन B6 – मेटाबॉलिज्म और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी
फोलेट – गर्भधारण की योजना बना रही महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण

आयुर्वेद में सहजन का महत्व

आयुर्वेद के अनुसार सहजन वात और कफ दोष को संतुलित करने में मदद करता है। यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है और शरीर की धातुओं का पोषण करता है। इसके नियमित और सीमित सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। ये हार्मोन संतुलन में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में सहायक होते हैं। ये शुक्राणु गुणवत्ता में सुधार करता है। पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी और गतिशीलता बेहतर हो सकती है। इसमें महिलाओं के लिए पोषण है। इसमें आयरन और फोलेट पाए जाते हैं, जो महिलाओं के लिए लाभकारी हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0