दुर्गा पूजा को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट, पंडालों में पुलिस दीदी की गाड़ियों से होगी निगरानी
मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा समेत आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को मेरिन ड्राइव स्थित एसएसपी कार्यालय के सभागार में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा समेत आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को मेरिन ड्राइव स्थित एसएसपी कार्यालय के सभागार में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूजा पंडालों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा। शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों को पुलिस दीदी की गाड़ियों से टैग किया जाएगा, ताकि किसी भी परेशानी की सूचना मिलने पर पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित हो सके।
इसके अलावा शहरी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर क्यूआरटी की तैनाती की जाएगी। पुलिस पूजा समितियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखेगी और उनसे स्थानीय समस्याओं व सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी लिया जाएगा।
पुलिस ने पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से छेड़खानी करने वालों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मनचलों और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, वाहनों में मॉडिफाइड हॉर्न लगाकर तेज आवाज में शोर करने वालों पर भी सख्ती होगी। ऐसे वाहनों को जब्त करने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। पूजा के दौरान अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी। पीक आवर में जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आकस्मिक स्थिति में लोग डायल-112 पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद करीब 5 से 7 मिनट में मौके पर पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। सोशल मीडिया और कंट्रोल रूम के माध्यम से भी शिकायत या सूचना दी जा सकती है।
एसएसपी ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें नहीं फैलाने की अपील की है। भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई पहल को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पिछले महीने की आपराधिक घटनाओं, मामलों के निष्पादन और लंबित कांडों की भी समीक्षा की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







