नई दिल्ली में JDU सांसदों के साथ नीतीश कुमार ने की बैठक, मीटिंग से नदारद रहीं लवली आनंद
NEW DELHI : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के सांसदों के साथ दिल्ली में बैठक ली. नीतीश कुमार ने सांसदों के साथ बिहार के विकास, जनहित से जुड़े विषयों एवं समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की. खबर है कि इस दौरान उन्होंने अपने सांसदों के साथ वन-टू-वन चर्चा की.
नीतीश कुमार ने सांसदों के साथ की मीटिंग
नई दिल्ली में नीतीश कुमार ने सांसदों के साथ प्रदेश से जुड़े विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से सदन के पटल पर उठाने के निर्देश के साथ चर्चा की. साथ ही जदयू सांसदों से बिहार के हितों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को दोनों सदनों में प्रभावी ढंग से उठाने तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया.
ये सांसद बैठक में रहे मौजूद
नीतीश कुमार के साथ बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा, सांसद दिलेश्वर कामत, देवेश चंद्र ठाकुर, कौशलेंद्र कुमार, डॉ आलोक सुमन, सुनील कुमार, विजयलक्ष्मी देवी, रामप्रीत मंडल के साथ ही विधान परिषद् में पार्टी के उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ मौजूद थे.
नहीं दिखीं लवली आनंद
राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए इन दिनों दिल्ली में हैं. हालांकि आज की बैठक में कुछ सांसद मौजूद नहीं थे, जिसमें सांसद लवली आनंद भी नजर नहीं आयीं. लवली आनंद के बैठक में न पहुंचने पर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है.
आनंद मोहन विवाद तो वजह नहीं?
लवली आनंद के पति और पूर्व सांसद इस समय नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. चर्चा है कि इसी वजह से लवली आनंद ने जेडीयू से दूरी बनाई हुई है. पूर्व सांसद आनंद मोहन और नीतीश कुमार के बीच हालिया विवाद मुख्य रूप से राजनीतिक हिस्सेदारी के रूप में और बेटे चेतन आनंद को मंत्री पद नहीं दिए जाने को लेकर मनमुटाव सामने आया है. खुले मंच से आनंद मोहन कई बार NDA सरकार पर निशाना साथ चुके हैं.
रणनीति पर काम कर रही जेडीयू
फिलहाल जिस तरह से संसदीय कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है और अन्य मुद्दों और बिल सदन में लंबित पड़े हैं ऐसे में जेडीयू जो कि NDA का अहम दल है इसलिए भी ये बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. ताजा हालात पर भी जेडीयू ने अपनी रणनीति बनाई है और सांसदों को एक मैसेज देने की कोशिश की है. 5 अगस्त को नीतीश कुमार ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर चुके हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0













