अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एकंगरसराय नगर मंडल के डाकबंगला परिषद में मिलकर योगाभ्यास किया

Jun 22, 2023 - 05:54
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एकंगरसराय नगर मंडल के डाकबंगला परिषद में मिलकर योगाभ्यास किया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 21 जून को एकंगरसराय नगर मंडल के डाकबंगला परिषद में योग किया और लोगों को योग करने से जुड़े लाभों को भी बताया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन प्रसाद ने बताया कि योग के माध्यम से आज समस्त विश्व एकजुट होकर अपने मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य को समृद्ध करने हेतु प्रयत्नशील है, जो अत्यंत सुखद बात है।नगर अध्यक्ष मुन्ना कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि योग मनुष्य के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है।योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। इसलिए योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इसलिए हमें योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए। वहीं नगर महामंत्री शिवशंकर कुमार सिंह ने बताया कि आज हमारा योग वैश्विक पर्व बन गया है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज विश्व के हर कोने में जीवंत हो रहा है। यह हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है और इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा। विश्व के 193 देशों ने इसका समर्थन किया एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा 11 सितंबर 2014 को यह घोषणा की गई कि हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा और इसी के साथ योग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागीरथी प्रयास सफल हुआ, हम सब 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन प्रसाद, नगर अध्यक्ष मुन्ना कुमार चंद्रवंशी, योग गुरु राज आर्यन, नगर महामंत्री शिव शंकर कुमार सिंह, गौरव कुमार गुप्ता, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष सिकंदर कुमार चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0