भाजपा संयुक्त मोर्चा का एकदिवसीय सम्मेलन सम्पन्न

Jun 15, 2023 - 11:11
भाजपा संयुक्त मोर्चा का एकदिवसीय सम्मेलन सम्पन्न

गया । मानपुर कुकरा स्थित वासदेव मैरेज हॉल मे भाजपा का वजीरगंज विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बाला सिंह एवं संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रमोद चौधरी ने किया। इस बैठक का मुख्य वक्ता स्थानीय विधायक विरेन्द्र सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताते हुए आगामी होने वाले विधानसभा स्तरीय लाभुक सम्मेलन मे सभी लाभुको को आने का निमंत्रण दियें है। इस संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में विधानसभा प्रभारी विनोद सिंह, विधानसभा विस्तारक मनीष तिवारी, राजेश चौधरी, नरेंद्र सिंह, विनय सिंह, युवा मोर्चा के अमर शेखर, दुखन पटवा, विक्की साहनी, चारो मंडल के अध्यक्ष, सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष, दिलीप तांती, कौशल गुप्ता सहित सैकडो़ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0