पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 400 की मौत, 250 जख्मी, भड़का तालिबान, कहा : अब बातचीत नहीं, लेंगे बदला
पाकिस्तान एयरफोर्ट के फाइटर प्लेन ने एक हॉस्पिटल पर भी स्ट्राइक किया है। पाकिस्तान के इस हमले में 400 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 250 से अधिक लोग जख्मी हैं।
NEWS DESK : पाकिस्तान ने एकबार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक किया है और काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान एयरफोर्ट के फाइटर प्लेन ने एक हॉस्पिटल पर भी स्ट्राइक किया है। पाकिस्तान के इस हमले में 400 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 250 से अधिक लोग जख्मी हैं।
अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक
बताया जा रहा है कि इस मर्तबा पाकिस्तान ने तालिबान के उन कमजोर, बेकसूर और बेबस आम नागरिकों को निशाना बनाया है, जो पहले ही जिंदगी की जंग लड़ रहे थे और काबुल के रिहैब सेंटर में रहकर नशे को छोड़ने के लिए इलाज करा रहे थे। पाकिस्तान की ओर से किए गए इस नरसंहार में 400 लोगों के मरने के साथ ही 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
पाकिस्तान के इन हमलों पर तालिबान ने साफ कहा कि अब बातचीत और कूटनीति का समय खत्म हो चुका है। हम भी पाकिस्तान से बदला लेंगे। पाकिस्तान के हमलों के बाद तालिबान ने सख्त लहजे में कहा कि अब बातचीत का समय खत्म हो चुका है..न तो अब कूटनीति से काम होगा और न ही बातचीत होगी। हम अब केवल और केवल पाकिस्तान से बदला लेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई जगहों पर धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











