पेट नहीं रहता ठीक तो सुबह खाली पेट खाएं ये देसी फूड, पाचन होगा बेहतर, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
सुबह खाली पेट पंताभात खाने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों की सफाई में मदद करते हैं और भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होते हैं।
Pantabhat Benefits : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खान-पान की वजह से गैस, कब्ज और अपच जैसी पेट संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में एक पारंपरिक देसी फूड आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में काफी मदद कर सकता है। पूर्वी भारत में लोकप्रिय ‘पंताभात’ या ‘पखाला’ अब हेल्थ एक्सपर्ट्स के बीच भी चर्चा में है।
पंताभात दरअसल रात के बचे हुए चावलों को पानी में भिगोकर तैयार किया जाता है। चावल को रातभर पानी में रखने से उसमें फर्मेंटेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिससे उसमें प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है। यही वजह है कि इसे पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
सुबह खाली पेट पंताभात खाने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों की सफाई में मदद करते हैं और भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है और पेट हल्का महसूस होता है।
गर्मियों में पंताभात शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है, जिससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है और पेट की जलन कम हो सकती है। ग्रामीण इलाकों में लोग इसे गर्मी से बचाव के लिए पारंपरिक नाश्ते के रूप में खाते हैं।
इतना ही नहीं, फर्मेंटेशन की वजह से इसमें आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों की मात्रा भी बढ़ जाती है। कुछ शोधों के अनुसार साधारण चावल की तुलना में फर्मेंटेड चावल में आयरन कई गुना ज्यादा हो सकता है, जो शरीर में कमजोरी और एनीमिया जैसी समस्याओं से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











