पुजारी बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा, दान के पैसे लेकर भागे सांसद, 'चंदा चोर-गद्दी छोड़' के लगे नारे

Jul 31, 2026 - 17:04
पुजारी बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा, दान के पैसे लेकर भागे सांसद, 'चंदा चोर-गद्दी छोड़' के लगे नारे

NEW DELHI : संसद के मानसून सत्र के 10वें दिन शुक्रवार को बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के मुद्दे को लेकर वो भगवा चोला और साधु के वेश में संसद भवन पहुंचे।

विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। साथ ही विपक्षी सांसद बैनर लेकर पहुंचे, जिसमें ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था।

इधर, लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे दोबारा शुरू होने पर लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 ध्वनि मत से पास हुआ। लोकसभा और राज्यसभा तीन अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं।

वहीं, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के संसद में दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। सिंह ने कहा था कि जंतर-मंतर और संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग नहीं हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0