भागलपुर में पटना के होजियरी कारोबारी की थार को ट्रक ने मारी टक्कर, कारोबारी-चालक की मौत; बेटा गंभीर

भागलपुर: अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर फोरलेन के पास भीषण सड़क हादसे में पटना के प्रसिद्ध होजियरी कारोबारी अमरनाथ सिंघानियां और उनके थार चालक गोलू की मौत हो गई। हादसे में कारोबारी के छोटे बेटे संजय सिंघानियां उर्फ संजू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Oct 5, 2026 - 16:23

जानकारी के अनुसार, अमरनाथ सिंघानियां अपने छोटे बेटे संजय के साथ भागलपुर में रहने वाली बेटी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान भवनाथपुर फोरलेन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी थार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अमरनाथ सिंघानियां और चालक गोलू की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पटना स्थित अमरनाथ सिंघानियां के आवास पर परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिवार पहले भी एक बड़े हादसे का दर्द झेल चुका है। करीब 28 वर्ष पहले अमरनाथ सिंघानियां के बड़े बेटे अजीत सिंघानियां का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अजीत की पत्नी ने भी पति की मौत के सदमे में आत्महत्या कर ली थी।

बड़े भाई और भाभी की मौत के बाद संजय सिंघानियां परिवार और कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनके गंभीर रूप से घायल होने से परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0