पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम. चेक करें अब कितनी हुई कीमत
NEWS DESK : अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें शुक्रवार रात से लागू हो गई हैं।
पटना में अब पेट्रोल की कीमत 110.16 पैसे से बढ़कर 111.11 रुपये हो गई है। वहीं, डीजल के दाम 96.19 रुपये से बढ़कर 97.14 पैसे हो गए हैं। 10 दिन के अंदर कम समय में ईंधन के दामों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। आज पेट्रोल 91 पैसे और डीजल की कीमतों में 89 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि सरकार के पास महंगाई की मेलोडी पर लगाम लगाने की कोई रेमेडी नहीं है।
सुधा दूध के दाम 2 से 3 रुपये बढ़ेंगे
बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) ने सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई दरें 25 मई 2026 से पूरे बिहार में लागू होंगी। फेडरेशन की ओर से कहा गया है कि पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत बढ़ने, पैकेजिंग, पेट्रोलियम पदार्थ, बिजली और परिवहन लागत में इजाफे के कारण यह फैसला लिया गया है।
COMFED के मुताबिक दूध की खरीद कीमत में 2 रुपये से लेकर 3.13 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर अब बाजार कीमतों पर भी दिखेगा। सबसे ज्यादा असर रोजाना दूध इस्तेमाल करने वाले परिवारों पर पड़ेगा। इसके साथ ही सुधा के पनीर, पेड़े, बटर, गुलाबजामुन और रसगुल्ले की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











