पटना में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने मारा छापा तो शर्म से झुक गई आंखें, आपत्तिजनक स्थिति में कई जोड़े गिरफ्तार
SEX RACKET KHULASA : पटना के गांधी मैदान के पास स्थित होटल डोरमेट्री में सेक्स रैकेट चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड मारी तो शर्म के मारे सभी की आंखें झुक गईं। छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में 5 महिलाएं, 5 लड़कियां और युवक को हिरासत में लिया गया है।
पटना में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा
पुलिस के मुताबिक, जब रेड मारी गई तो होटल के कमरे में सभी बैठकर आपत्तिजनक स्थिति में शराब पार्टी और मौज मस्ती कर रहे थे। पुलिस को अचानक कमरे में देखकर सभी घबरा गए। इस दौरान उन लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन कोई रास्ता नहीं मिलने से सभी पकड़े गए। इसी बीच होटल संचालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जांच में ये भी सामने आया है कि होटल में ऑन कॉल लड़कियां बुलाई जाती थीं। वॉट्सऐप पर ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजी जाती फिर डील फाइनल होती थी। गांधी मैदान थानेदार ने बताया कि पुलिस को पॉश इलाके में स्थित एक होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों और देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिल रही थी। इसके बाद पश्चिमी पुलिस अधीक्षक (SP) संकेत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
एक्जीबिशन रोड के होटल में छापेमारी की गई थी। वहां से 10 महिला-लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। एक युवक भी पकड़ा गया है। कमरे से शराब सहित आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस होटल में पकड़े गए सभी लोगों को गांधी मैदान थाने लेकर आई है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कब से और कैसे इस धंधे में सभी आए थे। यह गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।
पुलिस की पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि इस होटल में लड़कियां परमानेंट रहती थीं। ऑन कॉल पर कस्टमर होटल में आते थे। पिछले 1 साल से यह धंधा इस होटल में चल रहा था।
पश्चिम बंगाल, दिल्ली और बिहार की हैं लड़कियां
पश्चिमी SP संकेत कुमार ने बताया कि होटल से पश्चिम बंगाल, दिल्ली और बिहार लड़कियां मिली हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सभी लड़कियां बालिग हैं। पुलिस फरार होटल संचालक की तलाश कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











