पटना का टॉप-10 वांटेड अपराधी अंशु कुमार गिरफ्तार, STF ने दानापुर में दबोचा
पटना में बिहार STF को बड़ी सफलता मिली है। STF की विशेष टीम ने पटना जिले के टॉप-10 वांटेड अपराधियों में शामिल अंशु कुमार उर्फ आशु को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दानापुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया।

STF के अनुसार, अंशु कुमार बिक्रम थाना कांड संख्या 240/25, दिनांक 10 जून 2025, में वांटेड था। मामले में BNS की धारा 103(1), 61(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत केस दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी स्वर्गीय भगवान प्रसाद का पुत्र है। वह मूल रूप से श्रीपालपुर, थाना कोईलवर, जिला भोजपुर का रहने वाला बताया गया है और वर्तमान में बाघाकोल, पोस्ट पतुत, थाना बिक्रम, पटना में रह रहा था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अंशु कुमार के खिलाफ बिक्रम थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट समेत दो मामले दर्ज हैं। STF की टीम गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
वांटेड अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0