PBKS vs DC Pitch Report : धर्मशाला में आज पंजाब-दिल्ली की टक्कर, जानिए किसे मिलेगा पिच और मौसम का फायदा

पंजाब किंग्स ने इस सीजन शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले तीन मैचों में मिली हार ने टीम की लय बिगाड़ दी है। 10 मुकाबलों में 6 जीत और 13 अंकों के साथ टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है।

May 11, 2026 - 18:08
PBKS vs DC Pitch Report : धर्मशाला में आज पंजाब-दिल्ली की टक्कर, जानिए किसे मिलेगा पिच और मौसम का फायदा

SPORTS DESK : IPL 2026 का रोमांच अब हिमाचल की वादियों तक पहुंच चुका है। आज धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि PBKS लगातार हार के बाद वापसी करना चाहेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

पंजाब किंग्स ने इस सीजन शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले तीन मैचों में मिली हार ने टीम की लय बिगाड़ दी है। 10 मुकाबलों में 6 जीत और 13 अंकों के साथ टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति ज्यादा मुश्किल नजर आ रही है। दिल्ली ने 11 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल की है और टीम 8 अंकों के साथ आठवें स्थान पर खड़ी है।

अगर दोनों टीमों के बीच IPL इतिहास के आंकड़ों पर नजर डालें तो मुकाबला काफी बराबरी का रहा है। पंजाब और दिल्ली के बीच अबतक 36 मैच खेले गए हैं, जिनमें PBKS ने 18 और DC ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले पांच मैचों में पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है और टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं।

धर्मशाला की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद देने के लिए जानी जाती है। नई गेंद स्विंग और अतिरिक्त उछाल दे सकती है, जिससे अर्शदीप सिंह, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी जैसे गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि आउटफील्ड काफी तेज होने की वजह से बल्लेबाजों को भी रन बनाने में मदद मिलती है और यहां बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं।

मौसम भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में आज के मैच के दौरान भी बारिश खलल डाल सकती है। यदि मौसम साफ रहा तो फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0