बिहार की 4 केंद्रीय जेलों में खुलेंगे पेट्रोल पंप, करीब 200 कैदियों को मिलेगा रोजगार

बिहार की चार केंद्रीय जेलों में जल्द ही पेट्रोल पंप शुरू किए जाएंगे। मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर और बक्सर केंद्रीय जेल परिसर में पेट्रोल पंप संचालन की तैयारी चल रही है। इस पहल का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना है।

Oct 3, 2026 - 15:40

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत चारों जेलों में करीब 200 बंदियों को रोजगार दिया जाएगा। प्रत्येक जेल से औसतन 50 बंदियों का चयन किया जा सकता है। चयनित बंदी पेट्रोल पंप पर तेल भरने के साथ रखरखाव और अन्य जरूरी कार्यों में भी योगदान देंगे।

बंदियों का चयन उनके आचरण और बची हुई सजा की अवधि जैसे मानकों के आधार पर किया जाएगा। बेहतर आचरण वाले और कम सजा अवधि वाले बंदियों को प्राथमिकता दिए जाने की तैयारी है। काम के बदले उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार पारिश्रमिक भी मिलेगा।

पेट्रोल पंप के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का खर्च संबंधित पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी। मुजफ्फरपुर और पूर्णिया केंद्रीय जेल के लिए IOCL, जबकि भागलपुर और बक्सर केंद्रीय जेल के लिए HPCL का चयन किया गया है।

बताया जा रहा है कि इसी महीने संबंधित कंपनियों के साथ करार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेट्रोल पंप शुरू करने की दिशा में काम तेज किया जाएगा। जेल प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से बंदियों को कार्य का अनुभव मिलेगा और रिहाई के बाद उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0