गैंगवार में मारा गया राजा ठाकुर, इलाके में था आतंक

मुजफ्फरपुर में आपसी वर्चस्व में हुए गैंगवार में शातिर राजा ठाकुर की हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Oct 7, 2022 - 08:04
गैंगवार में मारा गया राजा ठाकुर, इलाके में था आतंक

मुजफ्फरपुर:

जिले से गैंगवार की बड़ी खबर सामने आ रही है। अहियापुर थाने के जियालाल चौक के पास हुए गैंगवार में शातिर राजा ठाकुर मारा गया है। पुलिस को राजा ठाकुर की तलाश कई मामलों में था। राजा ठाकुर ने अहियापुर इलाके में पूर्व में कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाया गया था। पूरे प्लानिंग के साथ राजा ठाकुर की हत्या को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात राजा ठाकुर को जियालाल चौक के समीप योजना के तहत बुलाया गया। सभी साथ बैठकर खाना-पीना किए। इसके बाद राजा को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे हुई।

इलाक़े में था दहशत, आपसी वर्चस्व में की गई हत्या

घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजा ठाकुर को कब्जे में लेकर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल गयी, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अहियापुर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि राजा ठाकुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। पुलिस द्वारा की गयी प्रारंभिक जांच में पता चला कि पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस को अभी तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है। मृतक के परिजन के बयान का इंतजार किया जा रहा है। परिजन के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। राजा ठाकुर की हत्या आपसी वर्चस्व में की गई है। राजा ठाकुर के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। अहियापुर इलाके में उसका आतंक था। घटना के बाद पुलिस उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों को खंगाल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0