IPL 2026 से पहले RCB का धमाका, वॉर्मअप मैच में 5 बल्लेबाजों ने जड़ी तूफानी फिफ्टी
इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सबसे ज्यादा सुर्खियां विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बटोरीं, जिन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 81 रन की विस्फोटक पारी खेली।
SPORTS DESK : आईपीएल 2026 के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। प्रैक्टिस मैच में टीम के बल्लेबाजों ने ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया कि विरोधी टीमों की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, आरसीबी की टीम को दो हिस्सों में बांटकर एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। वेंकटेश अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए, लेकिन क्रुणाल पांड्या की टीम ने इससे भी आगे जाते हुए 247 रन ठोक डाले।
जितेश शर्मा का तूफानी अंदाज
इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सबसे ज्यादा सुर्खियां विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बटोरीं, जिन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 81 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं दूसरी ओर रजत पाटीदार ने 25 गेंदों में 74 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म का संकेत दिया। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 63 रन और क्रुणाल पांड्या ने 58 रनों की तेज पारी खेली। वहीं, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने भी छोटी लेकिन प्रभावी पारियां खेलकर टीम की मजबूती दिखा दी।
गेंदबाजी में अभिनंदन सिंह, रसिख डार और विक्की ओस्तवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया। आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी का यह प्रदर्शन साफ इशारा कर रहा है कि इस बार टीम ट्रॉफी के लिए पूरी तरह तैयार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











