IPL 2026 : गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस ने 3 और आरसीबी ने 4 मैच जीते हैं, जिससे मुकाबला बराबरी का नजर आता है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 24 अप्रैल को बेंगलुरु में खेला गया था, जहां आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।
SPORTS DESK : IPL 2026 के 42वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
अंक तालिका में स्थिति
रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी इस सीजन शानदार फॉर्म में दिख रही है। टीम ने 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। ऐसे में यह मुकाबला जीतकर टीम टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम ने 8 में से 4 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं। पिछली जीत के बाद गुजरात लय बरकरार रखना चाहेगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस ने 3 और आरसीबी ने 4 मैच जीते हैं, जिससे मुकाबला बराबरी का नजर आता है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 24 अप्रैल को बेंगलुरु में खेला गया था, जहां आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में गुजरात इस मैच में हिसाब बराबर करने उतरेगी।
पिच रिपोर्ट : बल्लेबाजों का दबदबा
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर हाई-स्कोरिंग मानी जाती है। यहां काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग सतहें हैं, जिनमें लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद देती है। हालांकि, कुल मिलाकर बल्लेबाजों के लिए यह पिच अनुकूल रहती है। गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिलती है।
इस सीजन में यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 196 रन रहा है, जो बड़े स्कोर की संभावना को दर्शाता है। अब तक खेले गए तीन मैचों में से एक मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। पिच और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है, ताकि लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











