झारखंड में ब्लड की कमी से मिलेगी राहत, कॉल करते ही 4 घंटे में उपलब्ध होगा खून; स्वास्थ्य विभाग का MS साइंस से AMoU
रांची। झारखंड में ब्लड की उपलब्धता को लेकर मरीजों और उनके परिजनों को होने वाली परेशानी कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। स्वास्थ्य विभाग ने MS साइंस कंपनी के साथ AMoU किया है। इसके तहत मरीजों को कॉल के माध्यम से जरूरत के मुताबिक ब्लड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
रांची:-झारखंड में ब्लड की उपलब्धता को लेकर मरीजों और उनके परिजनों को होने वाली परेशानी कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। स्वास्थ्य विभाग ने MS साइंस कंपनी के साथ AMoU किया है। इसके तहत मरीजों को कॉल के माध्यम से जरूरत के मुताबिक ब्लड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत राज्य के किसी भी जिले के सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज को ब्लड की जरूरत होने पर कॉल के जरिए इसकी मांग की जा सकेगी। कंपनी ब्लड कलेक्शन से लेकर स्टोरेज और जरूरतमंद मरीज तक ब्लड उपलब्ध कराने की व्यवस्था संभालेगी।
मंत्री के मुताबिक, विभाग की ओर से इसके लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। कंपनी का कमांड सेंटर रांची में बनाया जाएगा। कॉल किए जाने के बाद करीब चार घंटे के भीतर ब्लड उपलब्ध कराने की व्यवस्था का लक्ष्य रखा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद राज्य में ब्लड की उपलब्धता को लेकर आने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह नई व्यवस्था करीब 90 दिनों के बाद संचालित होने की उम्मीद है।
वहीं, NHM अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि राज्य में ब्लड की जरूरत को पूरा करने के लिए अलग-अलग संस्थाएं काम कर रही हैं। कोर्ट के आदेश के बाद बिना डोनर के भी ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए MS साइंस कंपनी का चयन किया गया है।
उन्होंने कहा कि कंपनी ब्लड लेने, उसे एकत्र करने, स्टोरेज करने और जरूरत के मुताबिक उपलब्ध कराने का काम करेगी। इसके लिए प्रति यूनिट ब्लड पर होने वाले खर्च का भुगतान राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

