RR vs DC : राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है क्योंकि इस मैदान पर चेज करना अपेक्षाकृत आसान साबित हो रहा है।
SPORTS DESK : आईपीएल 2026 में आज मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, जब राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है।
अंक तालिका का हाल
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय संघर्ष के दौर से गुजर रही है। लगातार तीन हार के बाद टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जहां 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत और 6 अंक हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। 9 मैचों में 6 जीत के साथ टीम 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं और दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने 15-15 मैच जीते हैं। यानी आंकड़ों में मुकाबला पूरी तरह बराबरी का है। पिछले सीजन में भी दोनों के बीच रोमांचक मैच सुपर ओवर तक गया था, जहां दिल्ली ने जीत दर्ज की थी।
आज की पिच रिपोर्ट
जयपुर के इस मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। सपाट सतह और तेज आउटफील्ड के कारण यहां चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिलती है। आज का मुकाबला पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा, जो हाईस्कोरिंग मैच के संकेत दे रही है। हालांकि हाल के मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है। पिछले मुकाबले में भी राजस्थान ने 228 रन बनाए थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार चेज करते हुए मैच जीत लिया था।
इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है क्योंकि इस मैदान पर चेज करना अपेक्षाकृत आसान साबित हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











