सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- आज तक कभी नहीं पढ़ी फिल्म की स्क्रिप्ट, बताया कामयाबी का राज
उन्होंने कहा कि लोग मेहनत, अनुशासन और अच्छी स्क्रिप्ट की बात करते हैं, लेकिन सफलता का सही फॉर्मूला किसी के पास नहीं होता।
MUMBAI : सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्मों और करियर को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी।
एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा कि वह फिल्मों की पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बजाय कहानी, ट्रीटमेंट और उसकी कमर्शियल अपील को समझना ज्यादा पसंद करते हैं। इंटरव्यू के प्रोमो में सलमान ने कहा कि “मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने उन्हें लिखा जरूर है, लेकिन कभी पढ़ा नहीं।”
सलमान खान ने यह भी बताया कि जब भी उन्हें किसी फिल्म या बड़े फैसले को लेकर उलझन होती है तो वह आज भी अपने पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान की सलाह लेते हैं।
सफलता को लेकर पूछे गए सवाल पर सलमान ने कहा कि किसी को पहले से यह नहीं पता होता कि दर्शकों को क्या पसंद आने वाला है। उन्होंने कहा कि लोग मेहनत, अनुशासन और अच्छी स्क्रिप्ट की बात करते हैं, लेकिन सफलता का सही फॉर्मूला किसी के पास नहीं होता।
इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपने लग्जरी घड़ी कलेक्शन को लेकर भी मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें महंगी घड़ियां पहने देखते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे सभी घड़ियां उनकी ही हों। सलमान ने हंसते हुए कहा कि कई बार घड़ियां दोस्तों की भी होती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में 'राजा शिवाजी' में जीवा महाला के कैमियो रोल में नजर आए थे। अब वह अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











