"घुसपैठिए खुद निकल जाएं, नहीं तो...", बोकारो में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का बड़ा बयान
BOKARO : बोकारो में भाजपा की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा बयान देते हुए कहा कि झारखंड में मौजूद घुसपैठिए जल्द राज्य छोड़ दें, नहीं तो उन्हें वापस उनके देश भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया से बातचीत में संजय सेठ ने दावा किया कि रांची में करीब एक लाख बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिए मौजूद हैं। उन्होंने यह बयान बोकारो के सेक्टर-4 में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय ट्रेनिंग वर्कशॉप में शामिल होने के बाद दिया।
उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की स्थिति पूरी तरह से बदहाल है। कानून का शासन खत्म हो चुका है। कांग्रेस की बैसाखी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा हेमंत सोरेन की सरकार चल रही है। कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, यही कारण है कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं का विरोध कर रही है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर सही ठहराया है। हम यह नहीं चाहते हैं कि बांग्लादेशी आकर यहां सरकार बनाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने का काम करेगी क्योंकि यहां झूठे वायदे कर लोगों को ठगने का काम किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











