प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शिल्पी नेहा तिर्की का हुआ भव्य स्वागत

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शिल्पी नेहा तिर्की का हुआ भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता
रांची। मांडर विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा तिर्की का कांग्रेस भवन में सोमवार को अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।
श्री सहाय ने शिल्पी नेहा तिर्की को आशीर्वाद देते हुए राजनीति के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि शिल्पी झारखंड विधानसभा में अपने क्षेत्र की जनता की आवाज बनेंगी। अपने पिता पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के मार्गदर्शन में उनके पदचिन्हों पर चलकर जनसमस्याओं के प्रति सजग रहते हुए सदन में जनता की आवाज बुलंद करेगी। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।