सामाजिक कार्यकर्ता वेदप्रकाश सिंह ने स्कूली बच्चों के बीच किया बैग का वितरण
रांची। धुर्वा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी वेद प्रकाश सिंह ने बुधवार को न्यू एसटी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया।
इस मौके पर श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सतत प्रयास जारी है। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि पठन-पाठन के लिए समय-समय पर उनकी ओर से आवश्यक सामग्री खासकर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को उपलब्ध कराने की कोशिश जारी रहेगी।
श्री सिंह ने कहा कि शैक्षणिक विकास से ही सामाजिक विकास संभव है। स्वस्थ और समृद्ध समाज निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा मुहैया कराने और नींव मजबूत करने की दिशा में शिक्षकों की भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, अभिभावकगण सहित कई समाजसेवी मौजूद थे।



admin@admin.com



