BIG NEWS : सोनम वांगचुक अनशन तोड़ने को तैयार, केंद्रीय मंत्रियों को लिखी चिट्ठी, कहा : भरोसा दे सरकार, बच्चों पर न हो एक्शन
NEW DELHI : गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि बच्चों के खिलाफ कोई एक्शन न हो। सरकार भरोसा दे तो वे अनशन खत्म कर सकते हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार की तरफ से बातचीत की पेशकश ठुकरा दी। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि वे बातचीत के लिए किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो जंतर-मंतर आए या उसके आसपास किसी जगह पर बैठक करे।
वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट में स्टूडेंट्स से मारपीट के मामले में अर्जी पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सरकार से कहा कि मारपीट के CCTV फुटेज सुरक्षित रखे जाएं। उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी यहां मौजूद हैं। इस बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है।
चार बड़े प्वाइंट्स
- अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को उनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
- केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर करीब 2000 जवानों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एयरलिफ्ट कर लाया गया।
- दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कारण 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए।
- दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शन के दौरान RAF के एक जवान पर हमले के मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी RAF जवान के साथ मारपीट करते, RAF के वाहन पर पथराव करते और उसमें तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











