झारखंड में 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप, पात्र नागरिक फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे मतदाता सूची में नाम
रांची: झारखंड में एसआईआर-2026 के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए 7, 8 और 9 अक्टूबर को राज्यभर में विशेष डिजिटाइजेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रांची: झारखंड में एसआईआर-2026 के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए 7, 8 और 9 अक्टूबर को राज्यभर में विशेष डिजिटाइजेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को कैंपों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और यहां पहुंचने वाले नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने अपील की कि जो पात्र नागरिक एसआईआर के दौरान किसी कारणवश मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं, वे 7, 8 और 9 अक्टूबर को अपने मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष कैंप में पहुंचकर फॉर्म-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें।
इन कैंपों में एसआईआर के दौरान नोटिस की सुनवाई के क्रम में मतदाताओं की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन का काम भी किया जा रहा है। इसके अलावा बीएलओ को प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 समेत अन्य आवेदनों के डिजिटाइजेशन में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
के. रवि कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को निर्देश दिया कि ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में नामांकन की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग दें। विशेष रूप से जनजातीय समूहों, पिछड़े वर्गों, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों, थर्ड जेंडर, श्रमिक बस्तियों, आश्रय गृहों और अन्य वंचित वर्गों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य माध्यमों से कैंपों का प्रचार करने को कहा गया है।
इसके साथ ही 10 अक्टूबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्पडेस्क आयोजित किया जाएगा। यहां नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, दावा-आपत्ति, नोटिस की सुनवाई और निर्वाचन से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी एवं सहायता दी जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, वे निर्धारित तिथियों में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 के माध्यम से नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







