सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स आज आमने-सामने, रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें पिच, मौसम और हेड-टू-हेड का पूरा हाल
प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स (Punjab Kings) शानदार फॉर्म में है और 13 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। टीम ने 9 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबलों में हार झेली है और एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा।
SPORTS DESK : आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स (Punjab Kings) शानदार फॉर्म में है और 13 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। टीम ने 9 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबलों में हार झेली है और एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। SRH ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है।
हेड-टू-हेड
अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आंकड़े हैदराबाद के पक्ष में जाते हैं। अब तक खेले गए 25 मुकाबलों में SRH ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 8 जीत मिली है। हालांकि, मौजूदा सीजन में पंजाब की निरंतरता और हैदराबाद की वापसी दोनों ही मुकाबले को दिलचस्प बनाते हैं।
पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के इस मैदान की पिच नंबर 2 बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। चौके-छक्कों की भरमार इस मैदान की खासियत है। हालांकि, मुकाबले से एक दिन पहले हुई बारिश और मैच के दिन बादल छाए रहने की संभावना को देखते हुए तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिल सकती है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान रहता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











