कल से 10 जून तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश, येलो अलर्ट जारी
मानसून पश्चिमी मध्य और पूर्वी मध्य अरब सागर, कर्नाटक, पूरा गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु के अधिकांश भाग और दक्षिणी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है।
राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दक्षिणी पश्चिमी मानसून जल्द ही दस्तक देगा। पूरे राज्य में प्री मानसून सिस्टम सक्रिय हो गया है। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में काले और घने बादल छाए हुए हैं। साथ ही गर्मी और उमस भी बढ़ गई है।
पश्चिमी मध्य और पूर्वी मध्य अरब सागर पहुंचा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 10 जून तक तेज हवा और बारिश हो सकती है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार मानसून पश्चिमी मध्य और पूर्वी मध्य अरब सागर, कर्नाटक, पूरा गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु के अधिकांश भाग और दक्षिणी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। इसके अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल में पहुंचने की संभावना है। इसी प्रकार यह झारखंड की ओर भी आगे बढ़ेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











