आयुष्मान भारत के तहत द्वारिका अस्पताल में टूटे कूल्हे का सफल ऑपरेशन किया गया

अत्यधिक खर्च जानकर पैसों के अभाव के कारण मरीज़ अपना समुचित इलाज भी नहीं करवा पा रहे थे।

Mar 24, 2023 - 09:15
आयुष्मान भारत के तहत द्वारिका अस्पताल में टूटे कूल्हे का सफल ऑपरेशन किया गया

करीब एक साल पहले राम किष्टो सिंह मुंडा का कुल्हा (कमर के नीचे और जाँघ के ऊपर का जोड़) टूट गया था। जिसके कारण वे असह्य दर्द से परेशान रहते थे। इसकी वजह से उन्हें रोजाना के कामों को करने में काफी दिक्कत होती थी। राम किष्टो सिंह मुंडा की उम्र करीब 75 साल है। उनको दर्द इतना बढ़ गया था कि वह अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इस परेशानी को लेकर वे शहर के अन्य चिकित्सकों से भी मिले लेकिन अत्यधिक खर्च जानकर पैसों के अभाव के कारण वो अपना समुचित इलाज भी नहीं करवा पा रहे थे। अंत में राम किष्टो सिंह मुंडा अपने ग्राम मुखिया से मिले। उनकी इस दशा को देखते हुए उनके ग्राम के मुखिया ने तय किया वह राम किष्टो सिंह मुंडा का इलाज द्वारिका अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत बिलकुल मुफ्त में करवाएंगे । इसके मुखिया ने द्वारिका अस्पताल से संपर्क किया। जिसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने बिना देरी किये राम किष्टो सिंह मुंडा की रिपोर्ट्स मंगवाई और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए अस्पताल ने उनको टोटल हिप रिप्लेसमेंट कराने की सलाह दी।

फिर आयुष्मान भारत योजना के तहत द्वारिका अस्पताल की टीम के द्वारा राम किष्टो सिंह मुंडा का इलाज किया गया । इलाज के बाद अब राम किष्टो सिंह मुंडा बिलकुल स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। द्वारिका अस्पताल के डॉक्टर्स के द्वारा उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0