अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, 4 नए चेहरों की एंट्री, पंत से छीनी गई उपकप्तानी

May 19, 2026 - 17:25
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, 4 नए चेहरों की एंट्री, पंत से छीनी गई उपकप्तानी

NEWS DESK : आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वन-डे सीरीज खेलेगी। इस अहम दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस बार अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। टेस्ट और वन-डे दोनों फॉर्मेट में शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है।

सबसे ज्यादा चर्चा ऋषभ पंत को लेकर हो रही है। टेस्ट टीम में उनकी जगह बरकरार है, लेकिन उपकप्तानी उनसे लेकर केएल राहुल को सौंप दी गई है। राहुल अब टेस्ट टीम में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

टेस्ट स्क्वॉड में यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, देवदत्त पड्डिकल, नीतीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। वहीं गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को शामिल किया गया है।

वन-डे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। इसके अलावा ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।

इस सीरीज में चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दिए जाएंगे। खासतौर पर प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे जैसे नए चेहरों पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0