हर एक पेड़ भारत माता के नाम का संदेश, अनीश पंकज विधि महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण, सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत “हर एक पेड़ भारत माता के नाम” अभियान के अंतर्गत अनीश पंकज विधि महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। पेड़ ऑक्सीजन उपलब्ध कराने, वायु प्रदूषण कम करने, जल संरक्षण तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ, भारत माता अथवा परिवार के किसी प्रिय सदस्य के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने महिलाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा एवं जिम्मेदारी का संकल्प है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, राणा रणजीत सिंह, गोपाल यादव, दीपक पांडे, संतोष सिंह, राजेश चौधरी, रामप्रवेश सिंह, आकाश गिरी, अजय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना जी, श्याम किशोर मिश्रा, संतोष कुमार, महेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, मिहिर कुमार, सुधीर कुमार, महेश यादव, बबलू गुप्ता, मंटू कुमार, महेश मिश्रा, आकाश कुमार, विकास कुमार सिंह सहित कई छात्र एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Sep 23, 2026 - 18:33
हर एक पेड़ भारत माता के नाम का संदेश, अनीश पंकज विधि महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण, सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0