Friday, June 28, 2024
HomeJHARKHANDINDIA गठबंधन के नापाक इरादे को जनता सफल होने नहीं देगी: अमित...

INDIA गठबंधन के नापाक इरादे को जनता सफल होने नहीं देगी: अमित शाह

उन्होंने अर्जुन मुंडा के कार्यों का उल्लेख किया। कड़िया मुंडा को इसी धरती से बड़ा आदमी बनाया। अर्जुन मुंडा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाए।

खूंटी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में शुक्रवार को कचहरी मैदान में आयोजित महा विजय संकल्प सभा को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए खूंटी से अर्जुन मुंडा को जीताने की अपील की। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यहां के शहीदों को नमन करने के साथ किया। उन्होंने कहा कि भारत से अंग्रेजों को निकालने का काम भगवान बिरसा मुंडा ने किया था। 2025 में मुंडा का150 वीं जयंती को गौरव दिवस के रूप में मानने का निर्णय लिया है। सत्ता पाने के लिए जेएमएम कांग्रेस के साथ है। उस कांग्रेस ने यहां की खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। कांग्रेस के राज में आदिवासियों का कोई ध्यान नहीं रखा गया था। भाजपा ने जन जातीय आयोग और मंत्रालय का गठन किया है। राहुल बाबा जनजातीय कल्याण की बात करते हैं। 75 सालों तक राज किया कभी आदिवासी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। भाजपा ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। कांग्रेस के शासन में नक्सलवाद चरम पर था। इसलिए विकास इस क्षेत्र में नहीं हुआ। भाजपा की सरकार बनी तो विकास की गंगा बहाने का काम किया है। बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों को खदेड़ने का काम किया गया।दो सौ करोड़ रुपए खर्च कर ट्राइबल म्यूजियम बनाने का काम किया जा रहा है। आदिवासियों के विकास के लिए कांग्रेस शासनकाल में 29 हजार करोड़ था।जबकि भाजपा ने एक लाख करोड़ रुपए किया। एकलव्य विद्यालय बना।
आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए जिला मिनिरल फंड से किया जा रहा है।जेएमएम कांग्रेस का समर्थन कर रही है। पिछले 60साल में कांग्रेस ने क्या किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भाजपा ने कराया। जबकि कांग्रेस ने इसे लटका कर रखा। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में राहुल गांधी नहीं आए। वे अपने वोट बैंक से डरते हैं। वे घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं। घुसपैठी आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं उनके बेटी के साथ शादी कर रहे हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जीताइए,यहां पर परिंदा भी पर भी नहीं मार सकता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने धारा 370 को खत्म करने का काम किया।कांग्रेस गरीबी हटाओ केनाम पर चुनाव जीता लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने पीएम मोदी ने जनता को मुफ्त में कोरोना का टीका देने का काम किया। राहुल गांधी ने कोरोना टीका का विरोध किया था। 12 करोड़ शौचालय बनाने का काम किया,आवास देने का काम किया। पीएम मोदी ने गरीबों को आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपए तक का मुफ्त में इलाज की व्यवस्था किया। कांग्रेस के सांसद के घर पर साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए मिले। दो दिन पहले कांग्रेस मंत्री के घर से पैंतीस करोड़ रुपए बरामद हुए। कांग्रेस के राज में मनरेगा,जमीन घोटाला,शराब का घोटाला हुआ है। जो भी रुपए इन लोगों ने गरीब का खाया है उसे उल्टा लटका कर वापस लेंगे। खूंटी में जलापूर्ति की समस्या है। जेएमएम की सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया। लेकिन पीएम मोदी खूंटी के हर घर में नल जल योजना से एक एक घर में पानी पहुंचाएंगे। इनलोगों ने रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी बनाने नहीं दिया। यहां पर पीएफआईटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीओके भारत का हिस्सा है। लेकिन कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है।अर्जुन मुंडा ने यहां पर बहुत सारे काम किया है।
उन्होंने अर्जुन मुंडा के कार्यों का उल्लेख किया। कड़िया मुंडा को इसी धरती से बड़ा आदमी बनाया। अर्जुन मुंडा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाए।
वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने महा विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में शांति का वातावरण है। देश विकास करना चाहता है। पीएम मोदी आज भारत को 21 वीं सदी के भारत को सशक्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन धन बल से चुनाव जीतना चाहता है। भाजपा के संकल्प में देश का सम्मान और संकल्प है। गरीब के घर का चुल्हा जलता रहे,युवाओं को रोजगार मिले,गरीबों का जीवन स्तर बेहतर हो यह संकल्प है। भाजपा की सरकार पिछली पंक्ति वाले लोगों को आगे लाना चाहती है। भारत के लोगों को स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में क्या होता था सभी जानते हैं। कई उद्योगपति देश का अरबों रुपए लेकर विदेश भाग गए।आज तक वह वापस नहीं लौटा। बाईपास का निर्माण जल्द पूरा होगा। खूंटी आने वाले दिनों में ज्ञान आधारित शहर के रूप में विकसित होगा। रक्षा कॉलेज बनाएगा। मेडिकल कॉलेज खरसांवा में बनने वाला है। केंद्र से हमलोग राज्य को विकास करने पैसा भेजते हैं,राज्य सरकार खर्च नहीं कर पाती है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण भाजपा ने दिया है। इंडी गठबंधन के लोग जनता के बीच भ्रम पैदा कर रहे हैं। उनके भ्रम में जनता पड़ने वाली नहीं है।
चुनावी सभा में आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि यह गौरव की बात है कि बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा पीएम मोदी ने किया है। आज मोदी का नाम बच्चा बच्चा जान रहा है।यह चुनाव आम नहीं है। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री जेएमएम से बनाया। भारत के कैबिनेट में पहली बार खूंटी से सांसद अर्जुन मुंडा को बनाया गया है।
श्री महतो ने कहा कि राहुल गांधी सरना कोड की बात करते हैं। उसने अपने शासनकाल में क्यों नहीं इसे लागू किया। यह वोट की राजनीति है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सुदेश महतो ने खूंटी से अर्जुन मुंडा को जीताने की अपील की। खूंटी लोकसभा प्रभारी डॉक्टर रविंद्र राय, बीजेपी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता,प्रदेश भाजपा नेता शिवनारायण सिंह,आजसू के जिला अध्यक्ष जयकांत कश्यप,दिनेश महतो, प्रदेश भाजपा के राजेंद्र मुंडा, लाडले खान सहित कई एनडीए के नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments