टाइटन वर्ल्ड एवं टाइटन आई+ कॉम्बो स्टोर का हटिया, रांची में भव्य शुभारंभ
यह कॉम्बो स्टोर हटिया एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नए लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में उभरकर सामने आया है, जहां ग्राहकों को एक ही स्थान पर आधुनिक, स्टाइलिश और प्रीमियम उत्पादों के साथ-साथ विश्वस्तरीय सेवाओं का अनुभव प्राप्त होगा।
भारत की अग्रणी लाइफस्टाइल एवं आईकेयर कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड (टाटा समूह) एवं M/s SSP Time & Vision द्वारा हटिया, रांची में टाइटन वर्ल्ड एवं टाइटन आई+ के प्रीमियम कॉम्बो स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया।
हटिया का नया लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन
यह कॉम्बो स्टोर हटिया एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नए लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में उभरकर सामने आया है, जहां ग्राहकों को एक ही स्थान पर आधुनिक, स्टाइलिश और प्रीमियम उत्पादों के साथ-साथ विश्वस्तरीय सेवाओं का अनुभव प्राप्त होगा। यह स्टोर आने वाले समय में क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।
टाइटन वर्ल्ड के बारे में
स्टोर का टाइटन वर्ल्ड सेक्शन ग्राहकों को टाइटन की विविध एवं प्रीमियम वॉच कलेक्शन उपलब्ध कराता है, जिसमें टाइटन एज, रागा, रिगालिया, टाइटन ऑटोमैटिक्स एवं ऑक्टेन जैसी प्रमुख श्रृंखलाएं शामिल हैं।
बच्चों के लिए टाइटन जूप की आकर्षक घड़ियां, किफायती श्रेणी में सोनाटा की विश्वसनीय रेंज तथा युवाओं के बीच लोकप्रिय फास्ट्रैक ब्रांड की ट्रेंडी वॉचेस भी यहां उपलब्ध हैं।
अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स में टॉमी हिलफिगर जैसी प्रीमियम वॉचेस स्टोर को वैश्विक स्तर से जोड़ती हैं। इसके अतिरिक्त, टाइटन नेबुला कलेक्शन, जिसमें 18 कैरेट सॉलिड गोल्ड से निर्मित लक्ज़री वॉचेस शामिल हैं, विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो विशिष्ट और उच्च स्तरीय उत्पादों की तलाश में रहते हैं।
टाइटन आई+ के बारे में
टाइटन आई+ सेक्शन ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले आईवियर एवं प्रोफेशनल आईकेयर सेवाएं प्रदान करता है। यहां 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स जैसे गुच्ची, प्राडा, बरबरी, टॉमी हिलफिगर, एम्पोरियो अरमानी, वोग, मोंट ब्लांक, सिल्हूट सहित टाइटन एवं फास्ट्रैक के फ्रेम्स और सनग्लासेस उपलब्ध हैं।
स्टोर में अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण, प्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट द्वारा परामर्श, कस्टमाइज्ड लेंस तथा विभिन्न बजट के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं।
झारखंड की संस्कृति की झलक
उद्घाटन के उपलक्ष्य में सायंकाल झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को प्रदर्शित करने हेतु नागपुरी कलाकार श्री नितेश कच्छप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों द्वारा सराहा गया।
अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राघवन एन.एस. (सीईओ – टाइटन आईकेयर) एवं श्री निर्मल लोबो (चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर – टाइटन आईकेयर) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में श्री उप्पल सेन गुप्ता (आरबीएम – वॉचेस), श्री कुशल दास (आरबीएम – आईवियर), श्री विशाल गुप्ता (एबीएम – वॉचेस) एवं श्री कीर्ति रोशन (एबीएम – आईवियर) शामिल रहे।
स्टोर के फ्रेंचाइज़ी के रूप में श्री संजय प्रसाद, श्री सुभाष चंद्र एवं श्री सुजीत सिंह की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की सफलता में टीम की भूमिका:
इस आयोजन को सफल बनाने में स्टोर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें स्टोर मैनेजर अभिलाषा, साक्षी, आनंद एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











