पटना में अब हर मोड़ पर रहेगी ट्रैफिक की नजर, 33 जगह बनेंगे स्थायी ट्रैफिक पोस्ट

पटना: राजधानी में जाम और बेतरतीब पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए 33 स्थानों पर स्थायी ट्रैफिक पोस्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। इन सभी पोस्ट पर ट्रैफिक पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की जाएगी, जिससे प्रमुख चौराहों, व्यस्त सड़कों और जाम वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी हो सकेगी।

Oct 3, 2026 - 14:53

इन 33 ट्रैफिक पोस्ट में 10 स्थानों पर विशेष सुविधाओं से लैस पोस्ट बनाए जाएंगे। यहां पुलिसकर्मियों के बैठने के साथ पेयजल और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इन स्थानों में आरएन सिंह मोड़ के दक्षिण, पटेल गोलंबर, करबिगहिया स्टेशन, रूपसपुर पुल के नीचे, दानापुर स्टेशन, अदालतगंज जाने वाले रास्ते के पास इस्कॉन मंदिर, जगजीवन गोलंबर, पटना जू गेट नंबर-1, करबिगहिया बाध मोड़ गोलंबर और राजीव नगर आरओबी के नीचे शामिल हैं।

इसके अलावा 23 अन्य स्थानों पर भी स्थायी ट्रैफिक पोस्ट बनाए जाएंगे। इनमें भिखारी ठाकुर आरओबी, पंचरूपी हनुमान मंदिर बेली रोड, जगनपुरा मोड़, 70 फीट, कृष्णा घाट अशोक राजपथ, मखनिया कुआं दक्षिणी, महादेव स्थान बाइपास मोड़, पैजावा मोड़, बैरिया बस स्टैंड, संपतचक, गांधी सेतु के पिलर नंबर-46, बेलदारीचक, राजेंद्र नगर पुल के नीचे, सिपारा पुल के नीचे और पटना जंक्शन के समीप पिलर नंबर 3-4 शामिल हैं।

जमाल रोड, परेव चेक पोस्ट, अमराहा, सरमेरा मोड़, मीठापुर सब्जी मंडी और रामजीचक-दीघा पुल के नीचे भी ट्रैफिक पोस्ट बनाए जाएंगे।

स्थायी ट्रैफिक पोस्ट बनने के बाद इन इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी। इससे जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर निगरानी तथा कार्रवाई को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0