हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-सीएनजी टेंपो की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, पांच घायल
हाजीपुर: महुआ-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तीसीऔता थाना क्षेत्र में ट्रक और सीएनजी टेंपो के बीच जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब एक बजे हुआ। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, सीएनजी टेंपो में कुल सात लोग सवार थे। सभी हरियाणा में मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे में तीसीऔता थाना क्षेत्र के डभइत गांव निवासी 25 वर्षीय अमरजीत मांझी की मौत हो गई। अमरजीत पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में तीन साल की बेटी है और करीब 15 दिन पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे में शंभू मांझी, सुकुल मांझी, नीतीश कुमार और टेंपो चालक लक्ष्मण राय समेत पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क किनारे एक ट्रक का पिछला पहिया बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे सीएनजी टेंपो ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रक ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, पुलिस ने स्थानीय लोगों के इस दावे की अभी पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही तीसीऔता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर खड़े एक ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0