जफर शाह का असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

जफर शाह सर्वधर्म -समभाव के सिद्धांतों को आत्मसात कर जीवन पथ पर सदैव अग्रसर रहे।

Jan 14, 2022 - 07:25
जफर शाह का असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

रांची:

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने स्थानीय पहाड़ी टोला निवासी शहर के जाने-माने समाजसेवी जफर शाह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि जफर शाह सर्वधर्म -समभाव के सिद्धांतों को आत्मसात कर जीवन पथ पर सदैव अग्रसर रहे। सभी धर्म व समुदाय के लोगों के बीच वह लोकप्रिय थे। समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियां अविस्मरणीय रहेगी।
श्री सहाय ने स्वर्गीय शाह की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0