मैदान के बाद बाजार में भी छाए वैभव सूर्यवंशी, ब्रांड वैल्यू में बड़ा इजाफा, एक विज्ञापन के वसूल रहे हैं अब इतनी राशि, जानकर चौंक जाएंगे आप

Jun 3, 2026 - 18:03
मैदान के बाद बाजार में भी छाए वैभव सूर्यवंशी, ब्रांड वैल्यू में बड़ा इजाफा, एक विज्ञापन के वसूल रहे हैं अब इतनी राशि, जानकर चौंक जाएंगे आप

SPORTS DESK : आईपीएल 2026 में चौकों-छक्कों की बारिश करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं हैं। 15 साल की उम्र में उन्होंने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जहां पहुंचने का सपना कई बड़े खिलाड़ी भी देखते हैं।

वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता इस कदर बढ़ चुकी है कि अब बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड से जोड़ने के लिए कतार में खड़ी हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी मार्केट वैल्यू में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि वैभव सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा बन सकते हैं। यही वजह है कि कंपनियां भी उनके साथ लंबे समय के लिए जुड़ना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल से पहले जहां वैभव एक विज्ञापन के लिए करीब एक करोड़ रुपये लेते थे, वहीं अब उनकी फीस दोगुनी हो गई है। अब एक एड के वे डेढ़ से 2 करोड़ रुपये वसूल रहे हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता का असर विज्ञापन बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि इतनी कम उम्र में भी वैभव की व्यावसायिक गतिविधियों पर उनके परिवार की पूरी नजर है। उनके माता-पिता एंडोर्समेंट से जुड़े फैसलों में अहम भूमिका निभा रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स भी इस प्रक्रिया में सहयोग कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैभव का प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा, तो आने वाले वर्षों में वह भारतीय खेल जगत के सबसे बड़े ब्रांडों में शामिल हो सकते हैं। क्रिकेट मैदान पर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान के बाहर उनकी बढ़ती लोकप्रियता उन्हें एक अलग पहचान दिला रही है। यानी साफ है कि वैभव सूर्यवंशी का सफर अब सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वह करोड़ों रुपये के ब्रांड और नई पीढ़ी के आइकन बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0