क्रिस गेल-वॉर्नर और केएल राहुल भी नहीं कर पाए जो काम, विराट कोहली IPL 2026 में बना सकते हैं महारिकॉर्ड
अगर विराट कोहली 58 रन और बना लेते हैं तो वह आईपीएल में लगातार चार सीजन तक 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
NEWS DESK : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। किंग कोहली को इस सीजन 600 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 58 रन की जरूरत है और जैसे ही वह यह आंकड़ा छुएंगे, आईपीएल इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर देंगे।
अगर विराट कोहली 58 रन और बना लेते हैं तो वह आईपीएल में लगातार चार सीजन तक 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल लगातार तीन सीजन में यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं लेकिन कोई भी खिलाड़ी लगातार चार बार ऐसा नहीं कर पाया है।
विराट कोहली ने आईपीएल 2023, 2024 और 2025 में लगातार 600 से ज्यादा रन बनाए थे। अब आईपीएल 2026 में भी वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और रिकॉर्ड से महज कुछ कदम दूर हैं।
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2011 से 2013 तक लगातार तीन सीजन 600+ रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 2016, 2017 और 2019 में यह कारनामा किया था। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने 2021 से 2023 तक लगातार तीन सीजन 600 रन पूरे किए थे।
आरसीबी को अभी लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। इसके बाद टीम प्लेऑफ में भी उतरेगी। ऐसे में विराट कोहली के पास कम से कम तीन मैच बाकी हैं और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह रिकॉर्ड टूटना लगभग तय माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











