मुजफ्फरपुर में सात करोड़ के गबन मामले में महिला सिपाही बेबी कुमारी दोषी, 26 अक्टूबर को सजा पर सुनवाई

मुजफ्फरपुर: पुलिसकर्मियों के वेतन और अन्य सरकारी भुगतानों से जुड़े सात करोड़ रुपये से अधिक के गबन के मामले में विशेष निगरानी अदालत ने महिला सिपाही बेबी कुमारी को दोषी करार दिया है। दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद बेबी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब अदालत में 26 अक्टूबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी।

Oct 6, 2026 - 11:31

2010 का है मामला

यह मामला वर्ष 2010 का है। आरोप है कि मुजफ्फरपुर पुलिस के अधिकारियों और सिपाहियों के वेतन, यात्रा भत्ता और अन्य बिलों के भुगतान के लिए जारी सरकारी राशि को कथित साजिश के तहत महिला सिपाही बेबी कुमारी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराया गया था।

मामले में तत्कालीन लेखापाल सुशील कुमार चौधरी, उनकी पत्नी अनिता चौधरी, महिला सिपाही शकुंतला देवी समेत अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए गए थे।

आय से अधिक संपत्ति मामले में भी कार्रवाई

जांच के दौरान निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बेबी कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में भी कार्रवाई की। वर्ष 2012 में करीब 35.43 लाख रुपये के प्रत्यानुपातिक धनार्जन का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

बैंक ट्रांसफर की शिकायत के बाद खुला मामला

मामले में कार्रवाई उस समय तेज हुई, जब बैंक मैनेजर को पुलिसकर्मियों के खातों से रकम संदिग्ध तरीके से ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद तत्कालीन एसएसपी को गोपनीय पत्र भेजा गया।

इसके बाद 1 अक्टूबर 2010 को आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सुशील कुमार चौधरी के घर से 84 लाख रुपये, शकुंतला देवी के घर से 53 लाख रुपये और बेबी कुमारी के घर से 2.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे।

अदालत ने भ्रष्टाचार से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत बेबी कुमारी को दोषी माना है। मामले के दो अन्य आरोपितों के खिलाफ सेशन ट्रायल अभी जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0