अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास होने पर रांची में महिलाओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Jun 5, 2024 - 05:16
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास होने पर रांची में महिलाओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से कांके रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस संबंध में समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने की खुशी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं ने गेरुआ वस्त्र धारण कर हाथों में थाली लेकर, दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत मंत्रोच्चार से हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं ने भगवान श्री राम की भी पूजा-अर्चना भी की।इस अवसर पर महिलाओं ने दीपों से मंदिर को सजाया। साथ ही अपने-अपने घरों को भी दीपों से रोशन किया। मौके पर राजीव रंजन,रंजना रंजन,अशुतोष द्विवेदी,मुकेश कुमार नायक,अंकुश,महेंद्र प्रजापति, दीपशिखा, सुमित्रा देवी,कलावती देवी,अमिता मेहता,परी, अस्तनिदि देवी,मंजुला देवी,कुसुम रवि,रंजू सिंह,निशु सिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। उक्त जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0