आचार्य कृष्णकांत ने रांची के उपायुक्त के कार्यों को सराहा
रांची। झारखंड के लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरू, श्रीमद्भागवत कथा वाचक एवं ज्योतिषाचार्य आचार्य कृष्णकांत ने रांची के उपायुक्त छवि रंजन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उपायुक्त छवि रंजन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य काफी प्रशंसनीय हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति उनकी जागरूकता एवं इसके नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय ही नहीं, अनुकरणीय भी हैं। आचार्य कृष्णकांत ने उपायुक्त छवि रंजन को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











