आपदाकाल में मीडियाकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. रामेश्वर उरांव

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर

May 3, 2021 - 05:46
आपदाकाल में मीडियाकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. रामेश्वर उरांव

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी व चैरिटेबल चार्म्स के संयुक्त सौजन्य से विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस कंट्रोल रूम में राजधानी के मीडियाकर्मियों के बीच मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह वित मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव एवं कंट्रोल रूम के संयोजक प्रदीप तुलस्यान, प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष सह कंट्रोल रूम के सदस्य सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने उपस्थित मीडियाकर्मियों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है, क्योंकि यह लोगों के विचारों को प्रभावित करने या परिवर्तित करने में अहम भूमिका निभाता है. इस विकट कोरोना महामारी में मीडियाकर्मियों ने लोगों को जागरूक करने में अपना योगदान बखूबी निभा रहे हैं जो धन्यवाद पात्र हैं।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों की कलम में काफी ताकत होती है. मीडिया हर वर्ग के समाज को जागरूक कर हर समस्याओं का निदान कर सकती है. भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है. इसे मीडिया के साथ आमलोग अधिकार के साथ उपयोग कर देश के विकास के प्रति अग्रसर करती है.
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता, आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ. पी नैयर, डाॅ. जेके भगत, ग्लोबल कायस्थ के अध्यक्ष सौरव वर्मा, अमरेन्द्र सिंह, ख्याति मुंजाल, विकास आनंद ,अमरजीत सिंह, गौरव आनंद, राजीव चौरसिया, सूरज झा सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0