आरपीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य कनाद त्रिपाठी की 88 वर्षीय माता ऊषारानी त्रिपाठी का निधन,

शुभचिंतकों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि।

Apr 4, 2021 - 09:30
आरपीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य कनाद त्रिपाठी की 88 वर्षीय माता ऊषारानी त्रिपाठी का निधन,

चक्रधरपुर। रूद्र प्रताप षाड़ंगी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य कनाद त्रिपाठी (बच्चू त्रिपाठी) की माता एवं पूर्व सांसद विजय कुमार पाणी की छोटी बहन ऊषारानी त्रिपाठी (88वर्ष) का आज दोपहर पुरानाबस्ती निवास स्थान में निधन हो गया। ऊषारानी त्रिपाठी अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री, दो पोता, दो पोती तथा एक नाती सहित भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके ज्येष्ठ पुत्र डाॅ. प्रशांत त्रिपाठी “एकजुट” संस्था के संस्थापक, बड़ी बहु स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. निर्मला नायर हैं। मंझला पुत्र वैज्ञानिक सोलर एनर्जी स्व. सुकान्त त्रिपाठी अमेरिका के यूमास लोवल युनिवर्सिटी के वाईस चांसलर के पद पर रह चुके हैं। उनकी पुत्री समाजसेविका शिखा त्रिपाठी तथा कनाद त्रिपाठी जीएम कॉलेज, संबलपुर, ओडिशा मे एमएससी (गणित शास्त्र) में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। ऊषारानी के दाह संस्कार के समय डाॅ. सोमनाथ षाड़ंगी , टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके विश्वनाथ षाड़ंगी, अधिवक्ता कार्तिक षाड़ंगी,जयन्त षाड़ंगी, अधिवक्ता सह वार्ड पार्षद दिनेश जेना, समाजसेवी सदानन्द होता, अभिलाष मिश्रा सहित शहर के अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0