आरुषि वंदनां बनीं एनएसयूआई के सोशल मीडिया सेल की राष्ट्रीय संयोजक

May 17, 2021 - 05:22
आरुषि वंदनां बनीं एनएसयूआई के सोशल मीडिया सेल की राष्ट्रीय संयोजक

रांची। कांग्रेस पार्टी की छात्र संगठन इकाई एनएसयूआई के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत, राष्ट्रीय इंचार्ज हर्ष बिसारिया और आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक की लिस्ट जारी की। इस सूची में झारखंड की आरुषि वंदनां बनी राष्ट्रीय संयोजक। पूरे देश से 12 लोगो का चयन किया गया। पूरे देश से चयनित लिस्ट में एक मात्र महिला धनबाद झारखंड की आरुषि वंदनां को भी स्थान दिया गया है। विदित हो कि आरुषि वंदना एन.एस.यू.आई में विगत 9 सालों से काम कर रही है। लगातार सोशल मीडिया में अपना योगदान देती आई है। संगठन के प्रति इनकी निष्ठा वह समर्पण को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। बता दे कि धनबाद की रहने वाली आरुषि वंदनां अभी रांची यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही है। इनके पिता अभय सिंह धनबाद में बिल्डर हैं। उनके पिता कहते हैं कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है, जो आज पूरे देश में नाम रौशन कर रही है। लॉकडाउन में आरुषि वंदनां एवं टीम के द्वारा जरूरतमंदों को मदद पहुचाई जा रही है। वह सोशल मीडिया से लेकर फील्ड में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। राष्ट्रीय संयोजक बनने पर आरुषि वंदनां ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी कार्य दिया जाएगा, उसे ईमानदारी से पूरा किया जाएगा। राष्ट्रीय संयोजक बनने पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,खिजरी विधायक राजेश कच्छप, महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, बरकागांवकी विधायक अम्बा प्रसाद, बेरमो विधायक अनूप सिंह,प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन गजेन्द्र सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष संजय पांडे, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सन्नी, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार राजा, इंटक युवा प्रदेश अध्यक्ष कुमार रौशन,
एन.एस.यू.आई प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, आकाश रजवार, प्रणव सिंह, अमन यादव, दिनेश सहित तमाम कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0