इंडिया यंग फाउंडेशन के सदस्यों ने इंसानियत को नयी उंचाई दी ।

रांची स्तिथ होटवार जेल में कैदियों को उन्होंने कोरोना से लड़ने में मददगार दवाइयां दी।

May 17, 2021 - 05:14
इंडिया यंग फाउंडेशन के सदस्यों ने इंसानियत को नयी उंचाई दी ।

जेल में संस्था के सदस्यों ने वह १०० से भी ज्यादा कैदियों में कोरोना राहत किट जिसमे विटामिन की गोलियां, पेरासिटामोल, आदि शामिल थे , उनका वितरण किया। होटवार जेल के जेलर मोहम्मद नसीम जी ने भी इस कार्य की सराहना की।

इंडिया यंग फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रतीक मोदी के सफल नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया की जेल में रह रहे कैदी भी समाज का हिस्सा है, और उनकी मदद करना हमारा फ़र्ज़ है।

संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आर्यन दुद्वानी ने बताया कि तत्काल में संस्था द्वारा पांच प्रकल्पो पे काम किया जा रहा है ।जो की कोविड मरीज़ और उनके परिवार वालो को राहत पहुंचने के लिए है ।

  • पहला प्रकल्प है कोविमील। इसके तहत कोरोना से ग्रसित परिवारों के बीच नि: शुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। नि:शुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम रिम्स ,सदर अस्पताल और होम आइसोलेशन वालो को दिया जा रहा है। कोविमील के नाम से यह कार्यकम चल रहा हैं जिसमे लोगो को 2 रोटी, चावल, सब्जी , दाल , अचार व सलाद दिया जा रहा। भोजन पौष्टिक रूप से तैयार हो रहा हैं और दोपहर और रात में होम डिलीवरी कराई जा रही है।
  • दूसरा प्रकल्प के तहत उन लोगो तक दवाइयाँ निःशुल्क पहुँचाई जा रही है जो बाहर से खरीदने में असमर्थ है , जिससे उनकी सहायता हो सके ।
  • तीसरा प्रकल्प में ५० ऑक्सीजन बेड तैयार करने की योजना है ।कांके क्षेत्र में रह रहे लोगो के किये कुछ ही दिनों में उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • चौथा प्रकल्प के तहत लोगो तक ऑक्सीजन सिलिंडर पहुँचाने का काम किया जा रहा है। इसमें लोगो से सुबह में ख़ाली सिलिंडर लेकर उन्हें दूसरा भरा हुआ सिलिंडर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है की ऑक्सीजन के कारण किसी की जान न जाये। और ये निःशुल्क घर तक पहुंचाया जा रहा है। जो सक्षम है उनसे ५०० रुपये लेकर उन्हें नया सिलिंडर दिया जा रहा है अन्यथा जो असमर्थ है उन्हें निशुल्क ही ये सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
  • पांचवा प्रकल्प में वास्तविक समय की जानकारी देना। जैसे की किस समय कौन से अस्पताल में बेड मिल सकता है। जिससे मरीजों को कोई समस्या न हो । उन्हें आसानी से सही समय पर इलाज़ मिल सके।

इन आयोजनों में रजनीश पांडेय, आदित्य किशोर, साची दुबे, अंकित छापारिआ, अश्मित सिंह, जय काबरा, राजीव थेरपा आदि का सहयोग है।

किसी प्रकार की सहायता और कोविड मील आर्डर करने के लिए इन नंबरो पर बताना होगा- 8877173851,7654947547, 9570035235
या फेसबुक पेज “इंडिया यंग फाउंडेशन”पे संपर्क करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0